फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The person who complained about corruption in the agriculture department was threatened

Etah News: कृषि विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को धमकाया

Tue, 27 Feb 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The person who complained about corruption in the agriculture department was threatened
एटा। कृषि विभाग में यंत्रों के वितरण व अनुदान को लेकर भारी गोलमाल किया गया है। इसकी शिकायत एक किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी से की गई है। इसका जिलाधिकारी की ओर से गंभीरता से संज्ञान लिया गया और जांच समिति गठित की गई है। शिकायत करने वाले किसान को दबाव में लेने के लिए कृषि अधिकारी गांव पहुंचे हैं और समझौता करने के लिए धमकाया गया। इससे साफ है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से बडे स्तर पर गोलमाल किया गया है, इसकी वजह से किसान पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक रोताश कुमार और कार्यालय में यंत्र वितरण पटल को देख रहे बाबू पुष्पेंद्र कुमार की शिकायत किसान भीकम सिंह निवासी जिन्हैरा ब्लॉक मारहरा की ओर से की गई है। शिकायत में कहा गया कि पटल बाबू ने डीडी कृषि के साथ मिलकर अपने भाई की फर्म बनाकर कृषि उपकरणों की खरीद के बिल बनवाए गए हैं। यंत्रों को दोगुनी कीमत के बिल बनाकर सरकारी रकम का बंदर बांट किया गया है। बता दें कि कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर किसानों को उपकरण दिए जाते हैं, इनमें ट्रैक्टर से लेकर रुटावेटर, हैरो आदि आदि यंत्र शामिल हैं, इनकी लाखों रुपये कीमत होती है।
विज्ञापन

किसान की शिकायत के बाद उच्चाधिकारी किसान पर शिकायत वापस लेने और समझौते का दबाव बनाने लगे हैं। किसान भीकम सिंह ने बताया कि एडीओ कृषि मारहरा महेंद्र सिंह घर पहुंचे और उसको शिकायत में समझौता करने का दबाव बनाया गया। बाद में इन्कार करने पर चले आए, कहा कि अधिकारियों ने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एडीओ कृषि ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर किसान के घर पर गया था। शिकायत में समझौता करने की बात कही गई है, धमका कर दबाव बनाने जैसी कोई बात नहीं है। किसान ने समझौता करने से मना कर दिया तो मैं वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed