फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The performance by Shicshamitron

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The performance by Shicshamitron
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने बुधवार
विज्ञापन
को अवशेष एरियर, मानदेय, द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के सत्यापन कराने आदि समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बीएसए से अतिशीघ्र शिक्षकों की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए उनके निदान की मांग की।

जिला संरक्षक तेजभान सिंह ने कहा कि कई माह से शिक्षकों की समस्याएं लंबित है लेकिन विभाग लगातार शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। विभाग की लापरवाही से शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि समायोजित शिक्षा-मित्रों का अवशेष एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए। अवशेष शिक्षा मित्रों का मानदेय दिलाया जाए। द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों का सत्यापन कराया जाए। इन सभी समस्याओं का निराकरण यदि विभाग ने नहीं किया तो सभी शिक्षक सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान राजेश शर्मा, हरीश सोलंकी, सत्यवीर माथुर, सुनील माथुर, संतोष यादव, गौरव यादव, पुष्पेंद्र यादव, नौकम सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed