{"_id":"23920946381b14de921846870d748a25","slug":"the-movement-sent-a-memorandum-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू राष्ट्रवादी की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बाद में समस्याओं के निस्तारण के संबंध में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि जल्दी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया, तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव ने कहा कि सूबे की सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। वर्ष 2014 में सरकार ने एटा को सूखाग्रस्त घोषित किया था, लेकिन मुआवजा की राशि शासन ने किसानों को नहीं दी। इसके अलावा चालू वर्ष में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, इसके लिए भी शासन ने शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि किसानों को केसीसी बनवाने में परेशानियां आ रही हैं। जिले की बैंकें केसीसी बनाने के लिए किसानों से सुविधा शुल्क मांगती हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं का भी लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। यदि शासन-प्रशासन किसानों की इन समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं किया, तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता राम स्वरूप और संचालन राम प्रकाश वर्मा ने किया। इस मौके पर आरपी सिंह, जयपाल सिंह, द्वारिका प्रसाद, राजाराम, राम प्रकाश, ओमप्रकाश, महेशचंद्र, खचेर सिंह, रामबाबू, मनवीर सिंह, संतोष कुमार, रामसेवक, श्रीराम, धारा सिंह, छोटे लाल आदि लोग मौजूद थे।
भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न
भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, गीतम सिंह, हाकिम सिंह, बहोरी सिंह, दौजीराम, सुल्तान सिंह आदि लोग मौजूद थे।