{"_id":"6780072d6584d722ae070c1f","slug":"the-mercury-dropped-one-more-degree-and-reached-5-etah-news-c-163-1-sagr1016-128064-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक डिग्री और गिरकर 5 पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक डिग्री और गिरकर 5 पर पहुंचा पारा
Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। गलन भरी ठंड से कई दिनों से सर्दी कहर बरपा रही है। बृहस्पतिवार सुबह के समय न्यूनतम पारा 1 डिग्री और गिरकर 5 पर पहुंच गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन रात नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कई दिनों से गलन भरी ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे की चादर और दिन में हल्की धूप के कारण ठंड के प्रकोप से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दोपहर के समय धूप निकली, तो मौसम साफ जरूर हो गया, लेकिन गलन भरी ठंड के आगे धूप बेअसर साबित हुई। लोग आग के सहारे बैठे नजर आए।
वहीं ठंड के प्रकोप के कारण बाजार में भीड़ कम दिखाई दी। गर्म कपड़े और ऊन की दुकानों पर जरूर कुछ खरीदार नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मौसम शुक्रवार को साफ रहेगा, लेकिन शनिवार को बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।