फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The length of the platform at Etah railway station will be increased, resolving passengers' difficulties.

Etah News: एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी , यात्रियों की परेशानी होगी दूर

Sun, 26 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The length of the platform at Etah railway station will be increased, resolving passengers' difficulties.
एटा। शहर के रेलवे स्टेशन पर वर्षों से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बने छोटे प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या-एक की लंबाई में 170 मीटर का विस्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन का प्लेटफॉर्म करीब 414 मीटर का हो जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में एटा रेलवे स्टेशन पर एकमात्र प्लेटफॉर्म की लंबाई केवल 244 मीटर है। इस कारण एटा-आगरा फोर्ट और एटा-टूंडला पैसेंजर जैसी 12 कोच वाली ट्रेन के पीछे के कई डिब्बे प्लेटफॉर्म से बाहर खड़े रह जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रैक के पास उतरना या चढ़ना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को उठानी पड़ती है। यात्रियों की लगातार उठ रही इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म विस्तार को मंजूरी दी है। फिलहाल निर्माण स्थल पर पहले से मौजूद पुराने स्लीपर और रेल पटरियों को हटाने का कार्य किया गया है। इसके पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म निर्माण का मुख्य कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि विस्तार कार्य पूरा होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा होगी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्टेशन अधिक सक्षम बन सकेगा। रेलवे की योजना के तहत प्लेटफॉर्म विस्तार के साथ यात्री सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, यात्री शेड, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed