{"_id":"602d590e8ebc3ee971693400","slug":"the-groom-brought-the-bride-off-by-helicopter-etah-news-agr481084870","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा कराकर लाया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा कराकर लाया दूल्हा
विज्ञापन
अलीगंज में दुल्हन को विदा कराके हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा ।संवाद
- फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। पहली बार नगर में कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई। उसे देखने के लिए हैलीपेड पर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट गई।
चौधरी मुख्त्यार सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आर्यन यादव की शादी एटा डायट के प्राचार्य जितेंद्र सिंह की पुत्री नेहा के साथ तय हुई। बारात वसंत पंचमी को हेलीकॉप्टर से मैनपुरी के शौर्य पैलेस जानी थी, किंतु तकनीकी खराबी आने के कारण वसंत पंचमी के दिन जयपुर से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
इसके कारण दूल्हे को कार से ही जाना पड़ा। वहीं विदाई हैलीकॉप्टर से हुई। बुधवार को लगभग एक बजे डिग्री कॉलेज के मैदान में जैसे ही दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर पहुंचा उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
दूल्हे के पिता शिवपाल सिंह ने बताया कि मेरी व पुत्र की इच्छा थी कि बारात में मेरा बेटा हैलीकॉप्टर में दूल्हा के रूप में जाए परंतु तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में अब विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई है। इससे परिवार के लाग काफी खुश हैं।