फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The full realization of the dream of flying: RAJVEER

सपने साकार करने को भरे उड़ान: राजवीर

Mon, 30 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 30 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The full realization of the dream of flying: RAJVEER
सपने साकार करने को भरे उड़ान: राजवीर - फोटो : अमर उजाला
 किसी भी छात्र का सपना अधूरा न रहे इसके लिए वह और उनकी सरकार कार्य कर रही है। मेधावी अपनी प्रतिभा को दबने न दें, अपने सपनों को पंख दें और मजबूती से उड़ान भरे। यह बातें सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया ने ग्राम नरायनी में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में कहीं। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद व आयोजक मंडल के इंजीनियर हाकिम सिंह, कल्लू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इंजीनियर हाकिम सिंह, कल्लू सिंह ने कहा कि सभी के प्रयासों से वह हर बार मेधावियों का सम्मान करते आ रहे है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं सम्मान के बाद यहां से निकलकर आगे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वह अपने बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लांए। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान छादामी सिंह बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी, उमाशंकर शर्मा, डा. दिनेश वशिष्ठ, सुधाकर वर्मा, प्रजापालन वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश सिंह राजपूत, डा. अनीता राजपूत, डा. बीडी राना, ज्ञान तिवारी, महेन्द्र राना, आकाश दीप वर्मा उर्फ रानू, प्रवेन्द्र राना, देवेन्द्र राजपूत, प्यारेलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed