{"_id":"679a41e6971822f84a0d48a5","slug":"the-friend-along-with-his-wife-murdered-the-young-man-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की मिली अर्धनग्न लाश...दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर की हत्या, घटना छिपाने को ऐसे ठिकाने लगाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की मिली अर्धनग्न लाश...दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर की हत्या, घटना छिपाने को ऐसे ठिकाने लगाया शव
Wed, 29 Jan 2025 08:28 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:28 PM IST
सार
युवक आगरा में रहता है। उसका दोस्त भी इसी शहर में रहता है। वह अपने दोस्त से मिलने गया था, लेकिन वापस नहीं लाैटा। बाद में युवक का शव एटा के जलेसर में बंबा में मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पटना गांव के पास बंबे के पानी में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मृतक की पहचान आगरा निवासी शेरू के रूप में उसके भाई ने की। दोस्त सहित दो लोगों के खिलाफ लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव बाबरपुर विनायक नगर थाना सिकंदरा जिला आगरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि भाई शेरू उर्फ शेरा की टेढ़ी बगिया निवासी आशिक अली से दोस्ती थी। उसके पास उठना-बैठना रहता था। आशिक अली की पत्नी सोना ने भाई को बातों में फंसाकर काफी पैसा ले लिया और मांगने पर वापस नहीं दे रहे थे।
इसी बात को लेकर आशिक अली और उसकी पत्नी ने आठ दिन पूर्व शेरू से विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जनवरी को सुबह के समय शेरू घर से टेढ़ी बगिया जाने की कहकर निकला था। दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे उसने फोन कर बताया कि टेढ़ी बगिया में आशिक अली के घर पर काम से आया हूं।
विज्ञापन
भाई ने बताया कि देर रात तक जब शेरू घर पर नहीं पहुंचा, तो हम लोगों को चिंता हुई। मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद जा रहा था। इसके बाद काफी तलाश और खोजबीन की लेकिन, कोई पता नहीं लगा। तब सिकंदरा थाने में पहुंचकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बुधवार की सुबह जब अमर उजाला अखबार में समाचार पढ़ा तो एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान भाई शेरू के रूप में की। आरोप है कि आशिक अली और उसकी पत्नी सोना ने ही भाई की हत्या की है। बताया कि सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।