फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Food Department team collected samples of loose and packaged spices.

Etah News: खाद्य विभाग की टीम ने खुले और पैक्ड मसालों के भरे नमूने

Thu, 11 Jun 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The Food Department team collected samples of loose and packaged spices.
जलेसर में किराने की दुकान से सैंपल लेती एफडीए की टीम। स्रोत​ विभाग
जलेसर। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में आकर विभिन्न दुकानों से खुले और पैक्ड मसाले एवं दूध-मिठाई के नमूने भरे। कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन


नगर में बृहस्पतिवार को पहुंचे खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. चमनलाल के साथ पहुंची टीम ने एसडीएम पीयुष रावत से संपर्क किया। डॉ. चमनलाल ने एसडीएम को बताया जलेसर के बाजार से मिलावट की बहुत शिकायतें मिल रही हैं। कार्रवाई किए जाने के लिए एसडीएम के अतिरिक्त स्टाफ दिए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने बाजार पहुंचकर खुले मसालों के सैंपल लेने के साथ ही विभिन्न कंपनियों के पैक्ड मसालों के नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की छापामारी से बाजार में खलबली मच गई। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने को शटर गिराकर भाग गए। टीम ने मसालों के साथ ही कई चिलर प्लांट पर कार्रवाई करते हुए दूध के सैंपल लिए हैं। एवं मिठाइयों के नमूने भरकर जांच को लैब भेजे हैं। खाद्य निरीक्षक केएन त्रिपाठी ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से मिलावटी वस्तुओं की बिक्री की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की जानकारी पर व्यापारी नेता विशन वार्ष्णेय और कपिल देव वार्ष्णेय समर्थकों के साथ पहुंचकर टीम पर भड़कते रहे। कार्रवाई करने वालों में टीम में खाद्य विभाग के दिनेश भारती, रामवीर बघेल, कुमारी पूनम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed