{"_id":"a22483461b35456e6821553aa5aabcaa","slug":"the-first-phase-began-scrutiny-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला पंचायत के नमांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट परिसर पर की जा रही है। जबकि क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच सोरों व सहावर विकास क्षेत्र कार्यालय पर हो रही है। गुरुवार को भी जांच का कार्य किया जाएगा।
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के लिए दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की जांच के लिए दो दिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पहले चरण में जिला पंचायत के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। जबकि सोरों में क्षेत्र पंचायत के लिए 354 एवं सहावर में क्षेत्र पंचायत के लिए 299 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इन नामांकन पत्रों की जांच संबंधित आरओ व एआरओ द्वारा की जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधि डेरा डाले रहे। जिससे यदि कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार किया जा सके। जांच का कार्य देर सांय तक चलता रहा। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को भी किया जाएगा।