फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fight for DAP fertilizer continued from morning till evening

डीएपी खाद के लिए सुबह से शाम तक होती रही मारामारी

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The fight for DAP fertilizer continued from morning till evening
डीएपी खाद के लिए सुबह से शाम तक होती रही मारामारी
विज्ञापन

एटा। डीएपी की भारी किल्लत के बीच शुक्रवार को एक रैक एटा पहुंची। जिसका वितरण कोऑपरेटिव सोसायटी और किसान सेवा केंद्रों पर शनिवार को कराया गया। दुकानें खुलने से पहले ही सुबह 6 बजे से किसानों की भीड़ लग गई। इस बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। इफको किसान सेवा केंद्र पर लगेज के नाम पर 80 रुपये अतिरिक्त वसूले गए।
जिले में डीएपी व खाद की किल्लत एक सप्ताह से बनी हुई थी। शुक्रवार को 2200 मीट्रिक टन डीएपी व खाद पहुंची। शनिवार को दुकानों पर किसानों की सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। डीएपी व खाद लेने के लिए किसानों को दो से तीन घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर में इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भीड़ अधिक हो गई। अलीगंज रोड पर नवीन गल्ला मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर कतार सड़क तक पहुंच गई। वहीं महिला किसानों की कतार अलग लगाई गई। इस दौरान केंद्र पर कर्मचारियों ने किसानों को डीएपी निर्धारित 1200 रुपये मूल्य से 80 रुपये का सल्फर जबरन दिया गया। न लेने पर डीएपी नहीं दी जा रही थी। अधिकारियों को सूचना देने के बाद किसानों को तय मूल्य पर डीएपी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

जिले में पहुंची 500 मीट्रिक टन खाद
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में करीब 500 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई है। पीपीएल, एनएफएल, चंबल और आईपीएल कंपनी की खाद आ चुकी है। किसानों को अगर खाद नहीं मिल पा रही है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed