{"_id":"6274085f9ecc234d2630f1c9","slug":"the-father-injured-in-the-accident-also-died-during-treatment-etah-news-agr5325479107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघर्टना में घायल पिता की भी इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुघर्टना में घायल पिता की भी इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनाठेर के पास अज्ञात वाहन ने तीन मई को एक बाइक में टक्कर मार दी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया था। बुधवार शाम उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव स्योड़ी निवासी अतुल ने बताया कि उसके 48 वर्षीय चाचा सुनील अपने 18 वर्षीय बेटेे आदित्य के साथ दो मई को रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर में बुआ संगीता की बेटी शिखा की शादी में शामिल होने गए थे। तीन मई को बाइक से वापस आ रहे थे। बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनाठेर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे आदित्य की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि सुनील को आगरा रेफर किया गया था। बुधवार शाम 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बागवाला थानाध्यक्ष फूलसिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दोनों की मौत से बिखर गया परिवार
अतुल ने बताया कि चाचा किसान थे। उनके एक ही पुत्र था जबकि 13 वर्षीय बेटी वेदिका है। पिता- पुत्र की मौत से परिवार टूट गया है। वेदिका सहित चाची और परिवार के अन्य लोगों का बुरा हाल है।