फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fate of 195 candidates in the ballot boxes closed

195 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Sun, 21 Feb 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 21 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The fate of 195 candidates in the ballot boxes closed
 95 ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनाव में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। 59.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में संबंधित विकास खंडों में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

24 ग्राम पंचायतों के 95 वार्डों को 195 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन ग्राम पंचायतों में 14036 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था।  जनपद के कासगंज में जखेरा महेशपुर, कुरामई, तिलसई कला, सलेमपुर पिरोंदा, सोरों में खडिय़ा, श्यामसर, बनूपुरा पुख्ता, गंगागढ़, सिढ़पुरा में खरगातीपुर, देहली बुजुर्ग, मगथरा, चांदपुर मेमड़ा, सिकहरा, सींगपुर, पिलखुनी, समोठी, अमांपुर में सिकंद्राबाद, भिड़ौल बुजुर्ग, भड़ेरी, सुजरई, नगला कुंदन, नौगांव, पटियाली में रुस्तमपुर, गंजडुंडवारा में म्यूनी  में वोट डाले गए। मतदान को मतदाताओं में अधिक उत्साह नहीं रहा। एक दो कर मतदाता अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंच रहे थे।  सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस की मोबाइल गाड़ियां मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेती रहीं।  मतदान समाप्त होने तक 59.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षा में रख दिया गया। अब 23 फरवरी को उपचुनाव की मतगणना होगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed