फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The family caught the woman carrying the child

Etah News: बालक को ले जा रही महिला को परिजन ने पकड़ा

Mon, 24 Nov 2025 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The family caught the woman carrying the child
एटा। शहर के मोहल्ला कैलाशगंज में रविवार की रात एक महिला घर के बाहर खेल रहे बालक को ले जाने लगी। बच्चे की चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला मानसिक रूप से बीमार निकली।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशगंज निवासी जयप्रकाश ने बताया कि रात के लगभग 8:30 बजे करीब 11 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। एक महिला घर की गैलरी में लेटी हुई थी। अन्य सभी लोग घर में खाना खा रहे थे। तभी अचानक से बेटे के रोने-चिल्लाने की आवाज आई। हमें लगा कि कोई बंदर आ गया इसकी वजह से बेटा डर गया है। नीचे आकर देखा तो महिला बेटे का पैर पकड़कर खींच रही थी।
विज्ञापन

जब छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने हमारे साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद डायल-112 पर कॉल की तो पुलिस आई और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। कुछ भी बताने में असमर्थ है। उसको हाथरस स्थित महिला सुरक्षा व सहायता केंद्र पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed