फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The door knocking to vote with a message

मतदान करने का संदेश लेकर दी घर-घर दस्तक

Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The door knocking to vote with a message
मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : Amar Ujala
 स्वीप के तत्वावधान में बुधवार को शहर की मलिन बस्तियों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान डीएम विजय किरन आनंद ने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान का आह्वान किया।
विज्ञापन

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज से रवाना हुई रैली निधौली रोड, जीटी रोड, जनता दुर्गा मंदिर, रेलवे रोड, शंाति नगर, पोता नगला, भूतेश्वर रोड, मारहरा दरवाजा, पुरानी बस्ती, कटरा मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा होते हुए मेहता पार्क पहुंची। जहां डीआईओएस एसपी यादव ने सभी से वोट डालने का आह्वान किया। स्वीप प्रभारी डायट प्राचार्य मनोज गिरि ने महिलाओं-दिव्यांगों का मतदान कराने का आह्वान किया। मौके पर डॉ शैलेंद्र कुशवाहा, डॉ बिजेंद्र प्रताप सिंह, संजय शर्मा, दयानंद श्रीवास्तव, कुंवर सिंह, शेर सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जवाहर लाल नेशनल मेमोरियल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसी तरह राष्ट्रीय इंटर कालेज निधौली कलां में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह यादव, राजकीय हाईस्कूल अढ़ापुरा में शैल शशिराज सिंह यादव, आशीष जैन, विमल मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल रिजोर प्रधानाचार्य शमा रफीक आदि के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। आदर्श सार्वजनिक उमा विद्यालय करतला के विद्यार्थियों ने तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। इसमें पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय गोला, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल करतला के बच्चे शामिल थे। जेएलएन पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर नेहरू नगर मोहल्ले में घूमे। घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील की। मौके पर डॉ हरि ओम शर्मा, डॉ प्रवेश पांडेय, डॉ उमाकांत चौबे, डॉ अनुपम जैन मौजूद  रहे। पूर्व माध्यमिक स्कूल ककरावली में एनपीआरसी शैलेश शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता बैठक, मतदाता शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रपाल सिंह, संजीव पांडेय, रश्विम यादव, सरिता अहलावत, सुधांशु कुमार, गरिमा दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed