{"_id":"69dfdd62ac20ac007c078587","slug":"the-doctor-who-behaved-rudely-with-the-attendant-was-terminated-from-service-etah-news-c-163-1-eta1004-149219-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीमारदार से अभद्रता करने वाले चिकित्सक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीमारदार से अभद्रता करने वाले चिकित्सक की सेवा समाप्त
Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से अभद्रता व इलाज से मना करने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से चिकित्सक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में 3 अप्रैल को तीमारदार पंकज गुप्ता के साथ चिकित्सक मुकेश परमार ने मारपीट की थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश मिश्रा तक शिकायत की गई। इसके बाद चिकित्सक को निलंबित किया गया। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने इस मामले में तीन सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया गया जो जांच कर रही है।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दोषी चिकित्सक मुकेश परमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हालांकि इस मामले में अभी प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम द्वारा जांच की जा रही है। इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन, सीएमओ और एसडीएम द्वारा की जा रही है। संवाद