{"_id":"6a70d5e2ff2e29c10b0dfdd1","slug":"the-dm-and-ssp-offered-prayers-and-sought-blessings-for-happiness-and-prosperity-etah-news-c-163-1-eta1002-154435-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम-एसएसपी ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम-एसएसपी ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि कामना की
Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम अरविंद सिंह व एसएसपी इलामारन ने रिजोर स्थित श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर व शहर के प्राचीन कैलाश मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुचारु रखें। एसएसपी इलामारन ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।