{"_id":"da6992ec6212238de6cfc92f5d750db3","slug":"the-court-also-threatened-to-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने दी कोर्ट जाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने दी कोर्ट जाने की धमकी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में टेट प्रशिक्षुओं की भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया। नेताओं का आरोप है कि 50 प्रतिशत तक प्रशिक्षु फर्जी हैं। रविवार को शहीद पार्क में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इसके विरुद्ध शिक्षामित्र संघ कोर्ट में दस्तक देगा।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि वर्तमान में चल रही 7285 टेट प्रशिक्षुओं की भर्ती में कम से कम 50 प्रतिशत तक फर्जी हैं। जिनकी विभिन्न जिले में कई जांच चल रही हैं। संघ भी अपने सूत्रों द्वारा उनके विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में प्रस्तुत कर भर्ती को रद्द कराएगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि 17 जुलाई को संघ द्वारा शहीद पार्क में ही एक और बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक को हरिओम प्रजापति, ओमेंद्र कुशवाह, मौ. इशाक, प्रदीप राना, सुनील चौहान आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चंद्रपाल, अरुण कुमार, बृजलता, उमाकांत, वेदप्रकाश, राजेश यादव, गोपेश कुमार, रंजना सिंह, अनीता शाक्य, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
‘शासनादेश के अनुसार दी जाए पदोन्नति’
एटा। प्राथमिक शिक्षकों ने पदोन्नति को लेकर सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि शासनादेश के अनुरूप शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
शिक्षकों ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप तीन या चार वर्ष का अनुभव प्राप्त कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति के लिए अर्ह माना गया है। कई बार बीएसए को इस संबंध में ज्ञापन दिए गए, लेकिन पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित रखा गया है। ज्ञापन देने वालों में सुरक्षा भारद्वाज, दीप्ति अग्रवाल, रामअवतार, अनिल कुमार, राजेश बाबू, विनय कुमार, मानपाल सिंह, संदीप गुप्ता, प्रेम सिंह, अभिषेक, अरूण आदि मौजूद थे।