{"_id":"6959613a801adc33bd0c9890","slug":"the-condition-of-the-deceaseds-father-is-critical-no-treatment-is-available-etah-news-c-163-1-eta1001-144352-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मृतक के पिता की हालत गंभीर, उपचार का इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मृतक के पिता की हालत गंभीर, उपचार का इंतजाम नहीं
विज्ञापन
गंभीर हालत में बिस्तर पर लेटे मृतक राधाकृष्ण के पिता लालाराम। संवाद
एटा। आर्थिक तंगी में मौत का रास्ता चुनने वाले राधाकृष्ण के वृद्ध पिता की भी हालत काफी नाजुक है। उपचार का कोई इंतजाम नहीं है। जानकारी मिलने के बाद भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से ताऊ राधाकृष्ण ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद घर के हालात और बिगड़ गए हैं। दादी और बाबा का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबा लालाराम की स्थिति नाजुक होती जा रही है। पहले उठ-बैठ लेते थे, लेकिन अब 2 दिन से बिस्तर पर ही पड़े हैं। न कुछ खा रहे हैं और न ही बात कर पा रहे हैं।
बताया कि नगर पंचायत की ओर से राहत सामग्री के रूप में आलू, आटा और चीनी भेजी गई थी। अभी तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मिलने नहीं आया है। सर्दी के मौसम में बाबा की बिगड़ती हालत को लेकर चिंता हो रही है। मोहल्ले के ही राजू ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही से परिवार काफी कष्ट में है। इन असहाय लोगों को सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि संबंधित नगर पंचायत मिरहची को परिवार की सहायता के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। अन्य जो भी मदद संभव है, की जाएगी।