फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The clue is not being jammed on student performance

छात्र का सुराग न लगने पर जाम, प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 01 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The clue is not being jammed on student performance
पांच दिन पहले लापता हुए छात्र का अभी तक पता नहीं लगने पर परिवारीजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए एसएसपी से मुलाकात की। छात्र की बरामदगी की मांग की। इससे पहले ग्रामीणों ने जिरसमी नहर पुल पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

मिरहची के गांव नगला दत्ती निवासी राधेश्याम ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र प्रवीन आगरा के एक कालेज में पढ़ता है। 27 सितंबर को रिश्तेदार सतेंद्र एटा बस अड्डा पर उसे आगरा जाने के लिए छोड़कर गए थे। बस में से बेटे ने भांजे के नंबर पर फोन कर बताया था कि बस में गांव के ही सुनील सहित चार अज्ञात लोग बैठे हैं, जो बार-बार उसे देख रहे हैं। इसके बाद से प्रवीन का फोन बंद हो गया और वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही घर आया। परिवारीजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन जब नहीं मिला तो दो दिन पहले एएसपी क्राइम रमेश गुप्ता से मिले थे और इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की शिकायत की थी। उसके बाद भी कोई सुनवाई न होने पर गुरुवार को फिर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ एटा पहुंचे, जहां एसएसपी से मुलाकात कर बेटे की बरामदगी की मांग की। एसएसपी एसके वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बताते हैं कि पुलिस कार्यालय आने से पहले जब उक्त लोग जिरसमी नहर से होकर गुजर रहे थे तो उन्होंने नहर में एक शव को देखा। यह देख लोग भड़क गए कि कहीं यह शव प्रवीन का तो नहीं है और पुल पर जाम लगा दिया। बाद में पता चला कि शव किसी और का है। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed