{"_id":"9623a2a797178bf6759b8bd936c237b1","slug":"the-children-fastened-in-annual-sama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। इंटर ग्लोब गर्ल्स इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मेधावी बच्चों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डा. एलआर पल्लव, मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विपिन राजपूत, विशिष्ट अतिथि गोकुल सिंह बघेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य कला के माध्यम से बच्चों ने सभी को मोहित कर दिया। ग्रुप ए में प्रथम श्रेया माहेश्वरी, द्वितीय अनन्या, तृतीय जाहनवी सक्सेना, चतुर्थ अदिति, पंचम दक्षिण गुप्ता चुनी गई। ग्रुप बी में गर्विता ने प्रथम, सपना साहू ने द्वितीय, निष्ठा सिंह ने तृतीय, मोनिका ने चतुर्थ, काजल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक एलआर बघेल ने की। इस दौरान डा. पुष्पा पल्लवी, रामनाथ शाक्य, ज्योत्सना सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एसवी सिंह सिसोदिया ने किया। प्रबंधक बीएस भूप एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया।