फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The changing weather is increasing the number of cases of cough and viral fever.

Etah News: बदलते मौसम में बढ़ रहे खांसी और वायरल बुखार के मरीज

Tue, 04 Nov 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The changing weather is increasing the number of cases of cough and viral fever.
एटा। मौसम में बदलाव की वजह से लोग वायरल बुखार, खांसी और सिर में दर्द से परेशान हो रहे हैं। मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंगलवार को कुल 2450 मरीजों के पर्चे बने। इनमें से 500 लोगों ने खांसी, बुखार और सिरदर्द का उपचार कराया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को काफी संख्या में मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में लगभग 800 मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाया। यहां 500 मरीज वायरल बुखार, खांसी और सिर दर्द से पीड़ित पहुंचे। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मौसम हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को इस प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। खासतौर से बच्चे और वृद्ध लोग खांसी, बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। युवाओं और 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोंगों में सिरदर्द की शिकायत भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उतार-चढ़ाव भरे तापमान के कारण दिन के समय गर्मी और देर शाम से सुबह तक हल्की सर्दी पड़ने लगी है। इसलिए सभी लोगों को सलाह दी जा रही है कि बच्चों और बुजुर्गों की विशेष ध्यान रखें। गुनगुना पानी पीएं और ठंडे खाद्य व पेय पदार्थो का परहेज करें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर खुद दवाएं खरीदकर न खाएं। अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल कॉलेज में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed