फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The case of beating the accountant gained momentum, allegations of robbery

Etah News: लेखपाल को पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, लूट का आरोप

Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The case of beating the accountant gained momentum, allegations of robbery
घिरोर। तहसील में तैनात एक अनुसूचित जाति के लेखपाल की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारी थाने पहुंचे और चेन लूट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। थानाध्यक्ष से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लेखपाल विक्रम प्रताप सिंह के साथ बृहस्पतिवार को तहसील पहुुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की। बताया कि छह मई की सुबह विक्रम अपने कार्यस्थल पड़रिया जा रहे थे। रास्ते मेंं अधिकारी का फोन आया, वह लोकेशन साझा करने के लिए सेल्फी ले रहे थे। तभी वहां एक आयोजन में मौजूद लोगों ने फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी थी।
विज्ञापन

थाने पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल को जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया गया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, सिर पर वार किए गए। लेखपाल को घसीट कर गांव तक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली गई। नायब तहसीलदार के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए थे। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने लेखपाल संघ को भरोसा दिलाया कि मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed