फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The campaign started in the morning, in the afternoon there was a ruckus outside the bus stand

सुबह चला अभियान, दोपहर में बस स्टैंड के बाहर होने लगी डग्गामारी

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The campaign started in the morning, in the afternoon there was a ruckus outside the bus stand
रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बसों पर कारवाही करते अधिकारी। - फोटो : ETAH
एटा। शहर में प्रशासन और यातायात पुलिस ने रविवार सुबह अभियान चलाया। 12 प्राइवेट बसों पर कार्रवाई की। लेकिन इसके चंद घंटे बाद दोपहर में ही रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डग्गामारी होने लगी। यहां मौजूद पुलिसकर्मी इन बसों को अनदेखा करे रहे।
विज्ञापन

रोडवेज के रंग में प्राइवेट बसों को रंगकर यात्रियों को गुमराह किया जाता है। यात्री रोडवेज की बस समझकर इसमें बैठ जाते हैं। यह खेल पुलिस चौकी व यातायात पुलिस के सामने होता रहता है। इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। इसको लेकर रविवार सुबह एएसडीएम विवेक राजपूत व टीएसआई बचान सिंह ने अभियान चलाया। कासगंज मार्ग से लेकर अलीगंज चुंगी तक अभियान चलाकर बसों की धरपकड़ की।
विज्ञापन

इस दौरान पांच बसों को सीज किया गया। जबकि सात बसों के चालान काटे गए। कार्रवाई होने तक तो बस संचालकों में खौफ रहा और बसों को मुख्य मार्गों से हटा लिया गया। लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद दोपहर के समय बस स्टैंड के पास ही आगरा और कासगंज मार्ग पर जाने के लिए प्राइवेट बसें फिर जाकर खड़ी हो गईं। जबकि अलीगंज जाने वाली बसें भी बस स्टैंड के ठीक सामने खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार की रात आगरा मार्ग पर अलग-अलग प्राइवेट बसों के चालक परिचालकों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। बाद में कुछ लोगों ने मामले को रफादफा कराया था। झगड़ा यात्रियों को बसों में बैठाने को लेकर हुआ था।

सुबह अभियान चलाकर बसों पर कार्रवाई की गई। पांच बसों को सीज किया गया, जबकि सात बसों के चालान काटे गए हैं। रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचने वाली बसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
बचान सिंह शाक्य, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed