{"_id":"6694061ed35489e926035ae7","slug":"the-bull-that-entered-the-procession-of-alam-attacked-the-old-man-he-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-119768-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम 2024: अलम के जुलूस में सांड़ ने मचाया उत्पात, वृद्ध को पटक कर मार डाला...कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम 2024: अलम के जुलूस में सांड़ ने मचाया उत्पात, वृद्ध को पटक कर मार डाला...कई लोग हुए घायल
Mon, 15 Jul 2024 12:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:51 PM IST
सार
एटा में अलम के जुलूस के दौरान एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ में तेजी से सांड़ घुसा और लोगों को रौंदते हुए चला गया। एक वृद्ध का उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वृद्ध की मौत हो गई। किसी तरह लोगों ने सांड़ के वहां से भगाया।
विज्ञापन
मृतक के घर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर कस्बे में रविवार को अलम का जुलूस मोहल्ला पठानान से निकाला गया। इस बीच भीड़ में तेज रफ्तार से एक सांड़ घुस आया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सांड़ ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक बुजुर्ग को पटक दिया, जिसकी मौत हो गई। जबकि कई लोग चोटिल होने से बच गए।
जुलूस का डाकघर मार्ग, मड़िया चौराहा होते हुए कस्बे में भ्रमण कराया गया। जगह-जगह पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। युवकों ने तरह-तरह के करतब दिखाए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मोहल्ला पठानान में एक व्यक्ति सांड़ को रस्सी से बांधकर ले जा रहा था। तभी बैंड की तेज आवाज सुनकर सांड़ बिफर गया और बहुत ही तेज रफ्तार से उछलता हुआ अलम के जुलूस में घुस गया।
कई लोगों को टक्कर मार दी। कई लोग बाल-बाल बच गए। जबकि करीब 70 वर्षीय नबाव मीर को टक्कर मारकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और अन्य लोगों ने सांड़ को भगाया। घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।