फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man shocked know the bride secret open after marriage in etah

Etah: दुल्हन निकली किन्नर... शादी के बाद खुला राज, नकदी और जेवर लेकर हुई फरार

Wed, 16 Nov 2022 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 12:27 AM IST
सार

कस्बा धुमरी निवासी एक युवक मई महीन में दिल्ली से शादी कर दुल्हन को लेकर लाया। जब वह घर आई तो सब खुश थे। बाद में पता चला दुल्हन किन्नर है।

विज्ञापन
man shocked know the bride secret open after marriage in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के रहने वाले एक युवक को शादी के बाद दुल्हन का ऐसा सच पता चला, जिससे उसके होश उड़ गए। सच्चाई सामने आने पर दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। दरअसल, युवक ने जिससे शादी की थी, वह लड़़की नहीं बल्कि किन्नर था।   
विज्ञापन


कस्बा धुमरी निवासी एक युवक मई महीन में दिल्ली से शादी कर दुल्हन को लेकर लाया। जब वह घर आई तो सब खुश थे। बाद में पता चला दुल्हन किन्नर है। राज खुलने पर किन्नर नकदी और आभूषण लेकर भाग गई। अब युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जैथरा थाने में दर्ज कराया मुकदमा 

युवक की तहरीर पर थाना जैथरा में आरोपी एकाग्रता, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। युवक का कहना है कि उसकी शादी तीन मई 2022 को हुई थी। चार मई को एकाग्रता दुल्हन बनकर घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-रूप देख परिवार थे खुश 

एकाग्रता का रंग-रूप देख युवक और परिवार के लोग काफी खुश थे, लेकिन बाद में पता चला कि वह किन्नर है। युवक का कहना है कि कुछ दिनों बाद एकाग्रता ने अपने पिता, मां और बहन को बुला लिया। घर से नकदी व करीब 11 लाख रुपये के आभूषण लेकर चली गई। 

वह ससुराल भी गया, लेकिन रकम वापस करने के बजाय उसे हत्या करने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed