फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The boy jumped from the bike to pick up the slippers, died

चप्पल उठाने के लिए बाइक से कूदा बालक, मौत

Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The boy jumped from the bike to pick up the slippers, died
एटा। चप्पल बचाने के चक्कर में बालक की जान चली गई। बहनोई के साथ जाते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। चप्पल गिर जाने पर वह चलती बाइक से कूद गया। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

गांव पूठ यादवान निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र आशीष (12) अपने बहनोई आशीष के साथ गांव से सकीट कस्बा के लिए मंगलवार शाम को निकला। थाना क्षेत्र में ही नंदपुर गांव के पास बाइक पहुंची कि अचानक आशीष के पैर से चप्पल निकल गई। उसने लापरवाही करते हुए बिना बाइक रुकवाए उससे छलांग लगा दी। इससे उसका सिर सड़क से टकराया और गंभीर चोट लग गई। सूरज उसे लेकर एटा मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होता तो बच जाती जान
आशीष से अगर यातायात नियमों का पालन कराया होता तो उसकी जान बच सकती थी। सिर में ही चोट लगने से उसकी मौत हुई। यदि हेलमेट लगा होता तो सिर में इतनी गंभीर चोट नहीं आती और संभवत: उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed