फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of a youth who jumped into a canal was found in Firozabad after 10 days.

Etah News: नहर में कूदे युवक का शव 10 दिन बाद फिरोजाबाद में मिला

Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who jumped into a canal was found in Firozabad after 10 days.
फोटो09मृतक कबीर का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
एटा। कासगंज स्थित हजारा नहर में 8 जनवरी की दोपहर एक युवक कूदा। दस दिन बाद रविवार को उसका शव फिरोजाबाद जिले के झालगोपाल नहर में मिला है। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के पोता नगला निवासी कासिम ने फोन पर बताया कि पुत्र कबीर (20) 8 जनवरी को किसी बात से नाराज होकर घर से बाइक पर निकला था। देर शाम तक जब वापस नही आया तो खोजबीन शुरू की। कासगंज पुलिस ने हजारा नहर पर खड़ी बाइक के नंबर के आधार पर फोन कर बताया कि एक युवक नहर में कूद गया है। पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया पर युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


रविवार को 10 दिन बाद दोपहर के समय फिरोजाबाद जिले के झालगोपाल नहर के पास ग्रामीणों ने शव उतराता हुआ देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed