{"_id":"684c191fce68f5e36702bf65","slug":"the-body-of-a-young-man-who-returned-from-jaipur-was-found-near-the-waiting-room-etah-news-c-163-1-sagr1016-134860-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रतीक्षालय के पास मिला जयपुर से लौटे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रतीक्षालय के पास मिला जयपुर से लौटे युवक का शव
Fri, 13 Jun 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में डाक बंगला स्थित प्रतीक्षालय के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। वह जयपुर से लौट रहा था। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव सरसोतिया जगदीश निवासी 40 वर्षीय विजयपाल जयपुर में काम करके अपने घर लौट रहे थे। आसपास के लाेगों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को डाक बंगला पर उतरे और प्रतीक्षालय में जाकर सो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने शुक्रवार सुबह देखा तो उनमें कोई हरकत नहीं थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जगदीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने परिवारीजन को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी ने निर्दोष कुमार सेंगर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि डाक बंगला स्थित प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।