फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of a young man who had returned home from Punjab was found hanging from a tree.

Etah News: पंजाब से घर आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had returned home from Punjab was found hanging from a tree.
एटा/राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव लुहारी गवी निवासी यूनुस (30) का शव बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा शाहिद अली ने बताया कि यूनुस पंजाब में अपने भाइयों के साथ मुर्गे की एक फैक्टरी में काम करता था। पंजाब से 22 फरवरी को घर आने के लिए निकला था। घर न पहुंचने पर मृतक के भाई अफजल ने पंजाब पुलिस को यूनुस की गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को गांव से 300 मीटर दूर आम के बाग में सुबह यूनुस का शव गमछे से पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

इससे गांव में खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाचा शाहिद अली ने बताया कि यूनुस चार भाई थे। इसमें तीन भाई पंजाब में एक मुर्गे की फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करते हैं। बड़ा भाई आरिफ गांव में ही रहता है। वहीं यूनुस की शादी होने की बात भी चल रही थी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed