{"_id":"69a338b329ed9a1bd6087ea4","slug":"the-ball-will-now-swing-on-the-new-pitch-at-the-stadium-etah-news-c-163-1-eta1004-147072-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्टेडियम में अब नई पिच पर लहराएगी गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्टेडियम में अब नई पिच पर लहराएगी गेंद
Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेडियम में बनाई जा रही क्रिकेट पिच। संवाद
एटा। स्टेडियम में कई साल से क्रिकेट पिच नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर स्टेडियम में तीन पिच बनाई जा रही हैं।
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में जिलाधिकारी प्रेमरंजन के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से तीन पिच का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में स्टेडियम में सिर्फ एक ही पिच है जिस पर कई सारे टूर्नामेंट आयोजित किए जाते थे। करीब सात साल पुरानी पिच पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इसमें कभी कभार खिलाड़ी खेलते समय चोटिल भी हो जाते थे।
उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि 12 लाख की लागत से तीन पिच बनाई जा रही है। इसमें दो पिच अभ्यास के लिए और एक मुख्य पिच का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मैदान में मिट्टी भी डलवाई जाएगी, जिससे मैदान में बारिश के वक्त जलभराव न हो। टूर्नामेंट खेलने के दौरान खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
अभ्यास में होगी आसानी
स्टेडियम में कई साल से अभ्यास करने के लिए पिच नहीं थी। यहां पर पिच का निर्माण किया जा रहा है। इससे काफी राहत मिलेगी। वहीं अभ्यास भी ठीक से कर सकेंगे। - आकाश, क्रिकेट खिलाड़ी
स्टेडियम में मुख्य पिच भी खराब हो चुकी थी। इसका निर्माण होने से खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कई खिलाड़ी यहां पर अभ्यास कर सकेंगे। - मोहित कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी