फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The atmosphere was coined from Mahakali Jaykaron

महाकाली के जयकारों से गूंजा माहौल

Thu, 22 Oct 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 22 Oct 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
 The atmosphere was coined from Mahakali Jaykaron
श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में रात को विशाल महाकाली शोभायात्रा  निकाली गई। इसमें शहर की दर्जनभर से अधिक टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर  दर्शकों का दिल जीत लिया। सुबह तीन बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों से होकर  निकली शोभायात्रा में शहर के ही नहीं ग्रामीण अंचल के भी हजारों दर्शक  मौजूद रहे।
विज्ञापन

साढ़े सात बजे सैनिक पड़ाव स्थित श्रीरामलीला मंच से  उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवं पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने पूजा कर  महाकाली शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जीटी रोड, सीओ कार्यालय घंटाघर, मेहता  पार्क, नन्नूमल चौराहा, लोकमन दास तिराहा, पटियाली गेट, बजरिया होती हुई  शोभायात्रा का वली मोहम्मद चौराहे पर समापन हुआ। हजारों की भीड़ से  उत्साहित काली मंडल के कलाकार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। तो वहीं जोखिम  भरे करतबों को देखकर दर्शक दंग थे। इनामों की बौछार हो रही थी।
विज्ञापन

शहर  वासियों ने भी जगह जगह पर मां काली शोभायात्रा का स्वागत किया। सड़कों पर  प्याऊ लगाए गए थे। तो वहीं दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा एंव आरती उतार कर  मां का स्वागत किया गया। बैंड बाजों की मधुर स्वर लहरियों पर दर्शक झूम  रहे थे। तो वहीं मैया के जयकारों से माहौल गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ एवं उत्साह  का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्धारित दूरी तय करने में  शोभायात्रा को सात घंटे से अधिक का समय लग गया।
शामिल प्रमुख काली  मंडलों में श्रीराधा कृष्ण महाकाली मंडल, शीतलामाता काली मंडल, जय करौली  माता काली मंडल, श्रीराम महाकाली मंडल, आदर्श माता महाकाली मंदिर, जयमाता  महाकाली मंडल, श्री जाहरवीर गोगाजी काली माता मंडल, जय दुर्गे महाकाली  मंदिर, शिवशक्ति बाल काली मंदिर, श्री कृष्णा माता महाकाली मंदिर आदि  प्रमुख हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाकाली मंडल को पुरस्कृत किया  जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed