फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The arbitrary behavior of teachers in the primary school Prithvipur

Etah News: प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों की चल रही मनमानी

Thu, 30 Oct 2025 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
The arbitrary behavior of teachers in the primary school Prithvipur
प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों के न आने की वजह से गेट पर खड़े बच्चे। स्रोत वीडियोग्रै
एटा। विकास खंड निधौली कलां के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में स्थिति बहुत खराब है। अभिभावकों का आरोप है कि यहां पर शिक्षकों की मनमानी चल रही है और विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में कुल तीन शिक्षकों का स्टाफ है जिसमें एक प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र शामिल हैं। विद्यालय खुलने का समय सुबह 9 बजे और बंद होने का समय दोपर 3 बजे का है। आरोप है कि शिक्षकों की मनमानी के कारण विद्यालय कुछ घंटे खुलने के बाद ही समय से पहले बंद कर दिया जाता है। इसके बाद शिक्षक अभिभावकों को विद्यालय में प्रवेश नहीं करने देते हैं।
विज्ञापन

इस संबंंध में अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विद्यालय में बच्चों के लिए पीने के पानी वाली टंकी टूटी पड़ी हुई है। विद्यालय प्रागंण में जगह-जगह बड़ी घास खड़ी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षक सुबह 10 बजे के बाद आते हैं। उससे पहले बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। सुबह 10 बजे के बाद आते हैं और दोपहर 2 बजे चले जाते हैं। बच्चों को लेकर शिकायत करने के लिए आए तो स्कूल में नहीं घुसने देते हैं। -योगेंद्र कुमार, पृथ्वीपुर
विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा है। बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। बच्चों के लिए पानी पीने के लिए टंकी तक नहीं हैं। सरकारी हैंडपंप का इस्तेमाल करना पड़ता है जो घास के बीच में है। -जितेंद्र कुमार, पृथ्वीपुर
प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर की शिकायत मिली है। इस संबंध में दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। जांच आख्या मिलने के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार, बीएसए
प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी और बीएसए को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। - मनोज गिरि, जेडी शिक्षा विभाग

प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों के न आने की वजह से गेट पर खड़े बच्चे। स्रोत वीडियोग्रै

प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों के न आने की वजह से गेट पर खड़े बच्चे। स्रोत वीडियोग्रै

प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों के न आने की वजह से गेट पर खड़े बच्चे। स्रोत वीडियोग्रै

प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में शिक्षकों के न आने की वजह से गेट पर खड़े बच्चे। स्रोत वीडियोग्रै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed