फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The agency reached the bike with the connivance of the police

Etah News: पुलिस की मिलीभगत से बाइक पहुंची एजेंसी

Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The agency reached the bike with the connivance of the police
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सांथा नवीपुर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि उसके बेटे की बाइक को तत्कालीन थाना जलेसर प्रभारी ने एजेंसी मालिक के साथ मिलकर गायब कर दिया। जिसके बाद बाइक एजेंसी पर देखी गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पुत्र रिंकू ने 2019 में दिवाली पर बाइक खरीदी थी। उसके लगभग एक सप्ताह बाद ही वह नौकरी करने बाहर चला गया। 6 मार्च 2020 को वह वापस घर लौटा। 7 मार्च को अपनी बहन के यहां मोनई थाना हसायन जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। जलेसर से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसको आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने 9 मार्च को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चंद्रवती ने बताया कि सभी लोग दुख में डूब गए। वहीं रिंकू की मौत से लगभग 3 माह पहले ही उसके पिता कमल सिंह की भी मौत हो गई थी। बाद में 18 दिसंबर को चंद्रबती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बाइक के बारे में जानकारी की तो पता चला बाइक थाने में है ही नहीं। जिसके बाद महिला कई बार पुलिस थाने जाकर गिड़गिड़ाई, मगर किसी ने कोई मदद नहीं की। अंत में कोर्ट का सहारा लिया तब जाकर 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्णमुरारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed