फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Takes Centre Stage at UP Trade Show: 60 Stalls, Live Paratha and Famous Petha

यूपी ट्रेड शो में छाएगा आगरा: 60 स्टॉल पर दिखेगा जायका, हस्तशिल्प भी करेगा आकर्षित; पहली बार बनेगा लाइव पराठा

Fri, 25 Sep 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आगरा मंडल के करीब 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पेठा, दालमोंठ, चमड़े के जूते और मार्बल पच्चीकारी आकर्षण का केंद्र होंगे। पहली बार ट्रेड शो में लाइव आगरा का पराठा बनाया जाएगा, जबकि छह देशों की भागीदारी से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक खरीदारों तक पहुंचने का मंच मिलेगा।
 

विज्ञापन
Agra Takes Centre Stage at UP Trade Show: 60 Stalls, Live Paratha and Famous Petha
आगरा का पराठा - फोटो : AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से शुरू हो रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आगरा के रंग में रंगा नजर आएगा। 29 सितंबर तक चलने वाले इस शो में पहली बार लाइव आगरा का पराठा बनेगा। साथ ही विश्व प्रसिद्ध पेठा, चटपटी दालमोंठ का जायका छाएगा। चमड़े के जूते और मार्बल पच्चीकारी उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार के अनुसार, ट्रेड शो में आगरा मंडल से करीब 60 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें निर्यातकों के साथ नए उद्यमियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ब्रांडिंग का मौका मिलेगा। एक जनपद एक व्यंजन योजना (ओडीओसी) के तहत 20 तरह का पेठा और दालमोंठ परोसी जाएगी। वहीं, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत आगरा के चमड़े के फुटवियर और हैंडीक्राफ्ट की स्टॉल विदेशी बायर के सामने शहर की शान बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। शो का उद्देश्य यूपी के पारंपरिक स्थानीय उत्पादों को विदेशी व घरेलू खरीदारों के जरिए वैश्विक बाजार से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार छह देश बने साझीदार
पहली बार आयोजन में जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और बेलारूस साझेदार देश बने हैं। इन छह देशों की भागीदारी से प्रदेश के हस्तशिल्प और उत्पादों के लिए एक मजबूत ग्लोबल ट्रेड प्लेटफॉर्म तैयार हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed