फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The administrative team arrived , the clinic was shut out of the nursing home board

प्रशासनिक टीम पहुंची, क्लीनिक के बाहर लगा था बंद नर्सिंग होम का बोर्ड

Wed, 27 May 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 27 May 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
इलाज के रुपये न देने पर पत्नी को बंधक बनाने के मामले में बुधवार को एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र द्वारा गठित टीम जांच को गांधी मार्केट स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंची। क्लीनिक संचालक ने जवाब देने से इंकार कर दिया और बाद में लिखित जवाब देने की बात कही। इसके बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन



वहीं क्लीनिक के बाहर पंपलेट भी लगी थीं, जिस पर लिखा था यह नर्सिंग होम बंद है, आज्ञा से जिलाधिकारी एटा, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डीएम की ओर से ऐसा कोई पंपलेट नहीं लगवाया गया है। दूसरी ओर, चिकित्सक ने भी जिलाधिकारी की शिकायत सीएम और अन्य उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन


गांव बारथर निवासी चंद्रपाल ने हाल ही में गांधी मार्केट स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक पर रुपये न देने पर इलाज के बाद पत्नी को बंधक बना लेने का आरोप लगाया था, बाद में पुलिस प्रशासन से शिकायत करने पर महिला को छोड़ा गया था। वहीं अन्य लोगों ने भी शिकायत की थी। शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह तथा एएसडीएम पीके सक्सेना की एक टीम गठित की, जो टीम बुधवार को जांच करने नर्सिंग होम पर पहुंची। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि वह जांच के लिए पहुंचे थे, मगर चिकित्सक ने कोई भी जबाव देने से इंकार कर दिया। बाद में लिखित जवाब देने की बात कही। क्लीनिक के बाहर लगे पोस्टर का मामला संज्ञान में है, मगर किसने पोस्टर लगाए हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर, डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ का कहना है कि डीएम ने दबाव बनाकर महिला मरीज को क्लीनिक से छुड़वाया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों से की। इसके चलते प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है और आए दिन जांच बैठाई जा रही हैं। साथ ही नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र का कहना है कि जो शिकायतें मिली थीं उन पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
इस संबंध में जब जिलाधिकारी का पक्ष लेना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मैसेज कर भी उन्हें अवगत करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed