फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused who hunted peacock and cooked its meat was arrested.

Etah News: मोर का शिकार कर मीट पकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The accused who hunted peacock and cooked its meat was arrested.
अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला चंदी में मोर का मीट बनाते पकड़ा आरोपी। स्रोत वन विभाग
अलीगंज (एटा)। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर एक युवक ने उसका मांस पकाया। वन विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया है। मौके से मोर के अवशेष भी मिले हैं। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदी का है। यहां का चरन सिंह मोर का शिकार कर उसे घर ले गया।
उसे पकाने के लिए चूल्हा बनाया और चाकू से पहले उसके पंख अलग कर एक भगोने में पकाने लगा। किसी तरह जानकारी मिलने पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सक्षम त्रिपाठी ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर भगेाने में पक रहे मोर के मीट को बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी पर नयागांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग और थाना पुलिस के आने पर गांव में हलचल पैदा हो गई।
राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की जानकारी पर जिले के प्रशासन और पुलिस अधिकारी मामले की तह में जाने को एक-दूसरे से संपर्क साधते रहे। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसे पकाने का मामला बहुत ही संगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वन दरोगा संजय कुमार की तहरीर पर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 व 9/39 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई करने वाली वन विभाग की टीम में सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उजीर सिंह एवं समरपाल शामिल थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी सक्षम त्रिपाठी ने कहा संरक्षित वन्यजीवों का शिकार करना, तस्करी या अवैध व्यापार में लिप्त पाए जाना संगीन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed