फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ten youths called the professor and beat him up.

Etah News: दस युवकों ने प्रोफेसर को बुलाकर पीटा

Fri, 09 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ten youths called the professor and beat him up.
एटा। शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर में रहने वाले डॉ. राम अवध सिंह यादव जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कोतवाली नगर में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन लोगों ने बुलाकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीटा।
विज्ञापन


गांव मजुई थाना सादात जिला गाजीपुर निवासी डॉ. राम अवध सिंह यादव ने फोन कॉल के माध्यम से बताया कि वह जेएलएन पीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पिछले वर्ष 8 अप्रैल को एक युवक को सुनहरी नगर निवासी सर्वेश कुमार गुप्ता के यहां से आरओ वाटर लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


वह वहां से उनका मोबाइल भी चोरी कर लाया। जब दोबारा गया तो उन्होंने पकड़ लिया और मोबाइल की मांग की। इसके बाद यह लोग टालमटोल करता रहा। 4 जनवरी को उसके साथी आरोपी विजय यादव और आकाश यादव ने आठ अज्ञात लोगों को एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन कॉल कर जीआईसी कॉलेज में बुला लिया। यहां पहुंचते ही आरोपियों ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान गले में पड़ी सोने की चेन टूटकर कहीं गिर गई जो मिल नहीं है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed