{"_id":"306b3b2b8a7344588f8862596415aaf1","slug":"tempo-stolen-from-the-police-station-the-victim-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से टेंपो चोरी, पीड़ित ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से टेंपो चोरी, पीड़ित ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
टीपी नगर पुलिस चौकी पर खड़ा टेंपो बुधवार रात गायब हो गया। चालान की रसीद लेने चौकी पहुंचे चालक ने पुलिस पर टेंपो गायब करने का आरोप लगाया और हाईव जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मोहल्ला भगीपुर निवासी ब्रह्रमानंद टेंपो चलाता है। मंगलवार को क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने पर एआरटीओ ने उसका चालान किया और टेंपो कोतवाली देहात क्षेत्र में आने वाली टीपी नगर चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ब्रहम्मानंद पुलिस पर चौकी पर तैनात सिपाही से चालन की रसीद लेने पहुंचा तो चौकी से टेंपो गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और हाईवे जाम किया। मौके पर पहुंचे एसओ के आश्वासन के बाद टेंपो चालक माने। हालांकि पुलिस का ये भी कहना है चालक ही टेंपो ले गया है।