{"_id":"70ddfefddb9a41478a3908b554e86527","slug":"tempo-overturn-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढू के यहां जा रहे युवक की टेंपो पलटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
जलेसर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सॉथा नवीपुर निवासी राकेश पुत्र कल्यान सिंह (38) पत्नी शशी के साथ गुरुवार की सुबह फीरोजाबाद निवासी रिश्ते के साढू के यहां जा रहे थे। अवागढ़ क्रॉसिंग से फीरोजाबाद बस अड्डे के लिए टेंपो में बैठे थे। इसौली चौराहा के निकट पहुंचते ही सामने से आई बाइक को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सवारियों के हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।