फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Temperature rises, worsening condition of Asrauli and Dulhapur

चढ़ा ताप, असरौली और दूल्हापुर के बिगड़े हालात

Fri, 03 Sep 2021 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Temperature rises, worsening condition of Asrauli and Dulhapur
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव असरौली में घर के बाहर भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पड़ोसी जिलों के बाद बुखार ने एटा में भी पांव पसार दिए हैं। असरौली और दूल्हापुर में ताप चढ़ गया है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। दोनों गांव में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। वायरल और मलेरिया फैला हुआ है। कई लोगों के प्लेटलेट्स कम होने से लोगों की नींद उड़ी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

दूल्हापुर की आबादी लगभग 1500 की है। गांव में करीब 100 लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह से लोग बुखार की चपेट में आना शुरू हुए। कई घर तो ऐसे है जहां दो से तीन व्यक्ति तक बुखार की चपेट हैं। शहर में जांच कराई तो अधिकांश लोगों की बीमारी पकड़ में नहीं आई। प्लेटलेट्स कम पाई गईं। डॉक्टर ने वायरल बुखार बता दिया। कुछ लोगों को जांच में मलेरिया आया। वहीं असरौली की आबादी तीन हजार से अधिक है। यहां भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार की चपेट में हैं। गांव में ही बैठ रहे एक चिकित्सक के यहां मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

घर पर ही लिया सैंपल, चढ़ाई ड्रिप
असरौली निवासी 15 वर्षीय जशोदा ने बताया कि उसे चार दिन से बुखार की शिकायत थी। उसके भाई गुड्डन को भी बुखार आने लगा। गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया। खून की जांच के लिए सैंपल ले गए। रिपोर्ट आने पर बताया कि प्लटेलेट्स 75 हजार हैं। दो बोतल लगा दी हैं, दो बोतल और लगाने की बात कही है। जबकि भाई को वायरल बताया। गांव की मंजू ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी को बुखार आ रहा है। गांव में जांच कराई तो मलेरिया, टायफाइड बता दिया। गांव के ही निवासी संजय ने बताया उनके घर में दोनों बेटों सहित उन्हें भी बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed