एटा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में शनिवार को अग्निशमन प्रभारी केतन कुमार के नेतृत्व में आग बुझाने के उपाय छात्र-छात्राओं को बताए गए। अग्निशमन प्रभारी ने कहा कि किसी भी इमारत में आग लगने पर सबसे पहले विद्युत सप्लाई को बंद करना चाहिए। रसोई घर में गैस के सिलिंडर में आग लगने पर गीला कपड़ा लेकर बुझाने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि बाहर की ओर से गर्मी मिलने पर ही गैस का सिलिंडर फटता है। जिससे आग बुझ जाती है। गैस पाइप को मोड़कर रेगुलेटर बंद करके भी आग पर काबू पाया जा सकता है। इसके साथ-साथ कहीं भी आग लग जाने पर जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज आनी चाहिए जिससे आसपास के लोग यथासंभव मदद के लिए आ सकें।
इसके साथ ही इमारत में आग लग जाने पर ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को बचाने का मॉक ड्रिल करके फायरबिग्रेड कर्मियों द्वारा दिखाया गया। अग्निशमन कर्मी मानसिंह, सत्यवीर, जितेंद्र, जुगम प्रताप, सुखबीर गौतम, नवनीत आदि ने भी विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीके समझाए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा, प्रेमचंद, डॉ. अरुण राजोरिया, रमन प्रताप सिंह, भवनाथ झा, सत्य शील मिश्रा, अजय गौड़, राजेंद्र सिंह, आलोक त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।