{"_id":"575318954f1c1bbe53109931","slug":"teenon-vidhaanasabha-seeten-jeetana-hee-sapa-ka-lakshy-devendr","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों विधानसभा सीटें जीताना ही सपा का लक्ष्य: देवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों विधानसभा सीटें जीताना ही सपा का लक्ष्य: देवेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की बैठक बिलराम गेट उर्मिला पैलेस पर हुई। जिसमें विधान सभा चुनावों की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने पुन: सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सभी को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करना है, तभी चुनाव में सफलता हासिल होगी। सरकार के चार वर्ष की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि तीनों विधान सभा क्षेत्रों में सपा की जीत दिलाना ही उनका लक्ष्य है।
पटियाली विधायक नजीबा खान जीनत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे मन से आम जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी एंव पैक्सफेड की डायरेक्टर नासी खान ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी के महासचिव कौशर हमीद, प्रवक्ता प्रदीप रघुनंदन, जिला उपाध्यक्ष जीएल बघेल, कैप्टन राज गुप्ता, राजेंद्र कश्यप एवं लक्ष्मण सिंह यादव ने भी जनता के बीच पहुंचकर पैठ बनाने को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। जिससे चुनावों में बड़ी जीत हासिल की जा सके। बैठक में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, केपी सिंह, राम नरेश यादव, डा. बिजेंद्र सिंह, रेशमा देवी शाक्य, अभय यादव, सौरभ यादव, शाहरुख राज, अख्तर पठान आदि ने संबोधन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह यादव, सतेंद्र आर्य, मुनीश चौधरी, धीरपाल, राम प्रकाश मौर्य, चंद्रपाल मिश्रा, सत्यपाल नायक, राम रतन , देवेंद्र लोधी, पप्पू यादव, रवि पाराशर, ब्रजनंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।