{"_id":"67b221442f1edd9a4c0085a0","slug":"teenager-riding-a-bicycle-dies-in-tractor-trolley-collision-etah-news-c-163-1-eta1003-129790-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
Sun, 16 Feb 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुरजीत का फाइल फोटो
- फोटो : सुरजीत का फाइल फोटो
मारहरा (एटा)। कचौरा रोड पर रविवार की दोपहर ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ किशोर ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
कासगंज जनपद के नगला नंदे निवासी करन सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सुरजीत हादसे का शिकार हुआ। वह मारहरा क्षेत्र के गांव भावन नगर में स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया। साइकिल से वापस आते समय सराय जरेलिया मोड़ पर ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंचे किशोर के नाना अजुद्दी सिंह खून से लथपथ धेवते को मृत हाल में देख गश खाकर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में कर लिया। नाना ने हादसे की रिपोर्ट थाने में लिखाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।