फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager missing from Jalesar found in Mathura

Etah News: जलेसर से लापता किशोर मथुरा में मिला

Fri, 09 Feb 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing from Jalesar found in Mathura
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव का कक्षा 8 का छात्र बृहस्पतिवार पढ़ने के लिए घर से निकला था, इसके बाद लापता हो गया। होमगार्ड पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह किशोर मथुरा में मिल गया। यहां खेत में बेहोश करके डालने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव राजनगर पवरा निवासी संजीव कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अनमोल बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के पास ही स्थित एक विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसके बाद विद्यालय नहीं पहुंचा तो शिक्षकों ने पिता को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पिता ने बताया कि बेटा मथुरा स्थित महावन के पास मिला है। बेटे का कहना है कि बाइक पर दो लोग आए थे, उन्होंने रुक कर जलेसर का पता पूछा था। तभी एक युवक ने रूमाल सुंघाकर बाइक पर बिठा लिया, इसके बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह होश आया तो सरसों के खेत में पड़ा पाया। इसके बाद किसी तरह से उठकर मुख्य रास्ते पर आया, यहां पर एक रिश्तेदार ने पहचान लिया। तब घर पर कॉल करके जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि किशोर नाराज होकर गया था, यहां से अपनी बहन के घर मथुरा महावन पहुंच गया, लेकिन डांट से बचने के लिए कहानी सुना रहा है कि दो युवक बाइक पर ले गए थे। ऐसा नहीं है। किशोर को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed