फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager dies of fever, girl dies of stomach ache, 6 fever victims admitted

Etah News: बुखार से किशोर, पेट दर्द से बालिका की मौत, 6 बुखार के पीड़ित भर्ती

Sun, 08 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever, girl dies of stomach ache, 6 fever victims admitted
एटा। वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। हर उम्र का व्यक्ति बुखार की चपेट में आ रहा है। क्लीनिक हो या नर्सिंग होम सहित सीएचसी हर जगह मरीजों की भरमार है। रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 6 बुखार के पीड़ित पहुंचे। उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं, बुखार से किशोर तो पेट दर्द से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद थी। ऐसे में बुखार के पीड़ित इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचे। यहां तेज बुखार के चलते 6 मरीजों को भर्ती किया गया। बाद में उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। बताया गया कि वार्ड में बेड फुल थे। रविवार को 6 मरीजों की छुट्टी की गई। इसके बाद इमरजेंसी से गए मरीजों को भर्ती किया गया। यहां भर्ती 52 मरीजों में 42 मरीज बुखार के भर्ती हैं। गांव बाबसा निवासी 5 वर्षीय दृष्टि को लेकर परिजन इमरजेंसी में रविवार को दोपहर 12:30 पर पहुंचे। चिकित्सक ने बालिका को देखा और मृत बता दिया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि शनिवार को उसके पेट में दर्द उठा था। गांव में दवा दिलाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए थे। इसके अलावा गावं ककरावली निवासी 10 वर्षीय असद की बुखार के चलते मौत हो गई। भाई इलियास ने बताया शनिवार की शाम 4:30 बजे बुखार आया। उसको लेकर चौथा मील के पास एक चिकित्सक के यहां गए। वहां उपचार चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने शहर में चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। ठंडी सड़क स्थित चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी गई। यहां इमरजेंसी में उसको मृत बता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed