फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenage girl murdered by injuring her, body thrown in pond

Etah News: चोट पहुंचाकर किशोरी की हत्या, शव तालाब में फेंका

Sun, 10 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl murdered by injuring her, body thrown in pond
राजा का रामपुर (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला रट्टा में एक किशोरी की हत्या करने के बाद शव को घर के सामने स्थित तालाब में फेंक दिया गया। रात करीब 1 बजे उसकी बहन उठी तो चारपाई पर किशोरी नहीं दिखाई दी। इसके बाद तलाश की शुरू की गई। भाई और ताऊ चोट पहुंचाने के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला रट्टा निवासी आशाराम की 17 वर्षीय बेटी भावना का शव रविवार सुबह मकान के सामने ही तालाब में पड़ा मिला। ताऊ रामलड़ैते का कहना है कि भावना अपने भाई-बहनों के साथ शनिवार की रात करीब 9 बजे सोई थी। रात करीब एक बजे बड़ी बेटी रिंकी उठी तो चारपाई पर भावना दिखाई नहीं दी। इसके बाद सभी को बताया तो तलाश की गई। तालाब के किनारे भी खोजबीन करते रहे। तालाब किनारे चप्पल पड़ी मिली। सुबह करीब 7 बजे बीच तालाब में शव दिखाई दिया, जिसे निकाला गया। चेहरे और गर्दन पर चोटों के काफी निशान थे। आरोप है कि बेटी को चोट पहुंचाने के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन

वहीं भाई पवन कुमार ने बताया कि चार बहनों में सबसे बड़ी सरिता व पूनम की शादी हो गई है। तीन भाई में सबसे बड़ा वह है और अनूप व नागेश छोटे हैं। भावना कक्षा 12 में गांव में ही स्थित विद्यालय में पढ़ने जाती थी। चेहरों पर आई चोटों से हत्या की पूरी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए किया मना
ग्राम प्रधान की सूचना पर रविवार सुबह गांव में पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पूछताछ में परिजन ने शौच जाते समय पैर फिसलकर गिरने की बात कही, जो पुलिस को हजम नहीं हुई। पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया तो परिजन मना करने लगे। इसको लेकर सीओ अलीगंज को शक हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शनिवार को चाचा की हुई थी मौत
भावना के चाचा ऋषि पाल कैंसर से पीड़ित थे। इनकी शनिवार की शाम 4 बजे मौत हुई थी। परिजन रिश्तेदारों के आने में देरी होने की वजह से रात को अंतिम संस्कार नहीं कर सके थे, रविवार को दाह संस्कार होना था, लेकिन किशोरी की मौत से पूरे परिवार को धक्का लगा है।

किशोरी के परिजन पूछताछ में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। जबकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed