{"_id":"90fcc766d3df2fbb82d88d154be51829","slug":"teenage-boy-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जा रहे किशोर का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जा रहे किशोर का अपहरण
बयूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार दोपहर ढाई बजे खेत पर जा रहे किशोर प्रदीप कुमार का अपहरण हो गया।
विज्ञापन
रास्ते में अन्य लोगों को देख बदमाश एक खेत में बांधकर डाल गए। सूचना पर
पहुंचे पिता ने पुत्र को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। अज्ञात
बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
गांव उद्धिमपुर निवासी दूध का कारोबार करने वाले राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने प्रदीप को पकड़ लिया और जबरन हाथ मुंह बांधकर एक किलोमीटर दूर स्थित गांव लोधामई में आम के बाग के निकट खेत में लेकर पहुंचे। बताते हैं कि बदमाश अपने साथियों को फोन कर गाड़ी मंगाने की बात कर रहे थे, तभी वहां से अन्य किसान गेहूं की फसल काटने जा रहे थे, जिन्हें देख बदमाश प्रदीप को खेत में छोड़कर भाग गए। किसानों ने बंधक बने किशोर की पहचान कर पिता राजेश को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे को भर्ती कराया। आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मगर वह मौके पर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को जब उन्होंने तहरीर दी तो पुलिस कार्रवाई में आनाकानी करने लगी। पिता का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं है। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष मिरहची का कहना है कि मामला केवल झगड़े का है। अपहरण का मामला दिखाकर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है।