फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Technical team called to check the machines

Etah News: मशीनों की जांच के लिए बुलाई गई तकनीकी टीम

Thu, 05 Oct 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Technical team called to check the machines
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा है। 30 सितंबर को मशीनें चलीं थीं। लोड उठ ही पाया था कि फाॅल्ट हो गया। इसके बाद से मशीनों को बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को बाहर से तकनीकी टीम दूसान कंपनी द्वारा बुलाई गई है। जिससे मशीनों में बार-बार आ रही खामी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना 1320 मेगावट की बनाई जा रही है। 660 मेगावट की एक यूनिट पर कार्य पूरा हो गया था। इस पर यहां बिजली का उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। जहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। इस दौरान 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। 111 मेगावट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके बाद से मशीनें खराब हो गई। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया था। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चली थीं। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया। लोड उठने के कुछ समय बाद ही फाल्ट हो गया और मशीनों को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से लगातार मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन अभी तक फाॅल्ट नहीं मिला है। दूसान कंपनी के इंजीनियर सहित अन्य इंजीनियर व कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। लेकिन फाॅल्ट को नहीं खोज पाए। अब दूसान कंपनी द्वारा विशेष तकनीकी टीम को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम को टीम प्लांट पर पहुंच गई। बताया जा रहा है रात से टीम मशीनों की पड़ताल करेगी। सूत्रों की मानें तो करीब एक सप्ताह का समय मशीनों के संचालन में लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed