फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers were gossiping inspection

निरीक्षण में गपशप करते मिले शिक्षक

Sat, 31 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता देखने के लिए बीएसए ने शनिवार को स्कूलोें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में न तो पर्याप्त संख्या में छात्र मिले, न ही साफ-सफाई। इतना ही नहीं मिड-डे मिल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन





बीएसए सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर कलां में गए, स्कूल में पंजीकृत 41 बच्चों में से महज दस उपस्थित थे। मिड-डे मिल की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। शैक्षिक व्यवस्थाएं असंतोषजनक मिलीं। शिक्षक गपशप करते मिले। मामले पर गंभीर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक की स्थाई वेतन वृद्धि रोकते हुए शिक्षिका सुरेखा व अनीता कुमारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर में परिसर गंदा मिला। शिक्षक डायरी नहीं बनीं। प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन





प्राथमिक विद्यालय पुरांव में पंजीकृत 101 बच्चों में से मात्र 24 ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में पौने दो बजे सहायक अध्यापक सुबोध यादव अनुपस्थित मिले। पंजीकृत 78 बच्चों में से मात्र 15 ही उपस्थित थे। फर्श टूटा मिला। शौचालय का काम अधूरा था। प्राथमिक विद्यालय मलावन प्रथम में एक ड्रेस का ही वितरण किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में 2.35 बजे शिक्षिका सर्वेश कुमारी व अनुदेशक मोनिका अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में भद्रसेन व अन्य ने लिखित शिकायत देकर बताया कि शिक्षिका 27 जनवरी को भी विद्यालय नहीं आईं लेकिन हस्ताक्षर किए हैं। अनुपस्थित शिक्षिका के अनुपस्थित दिनों का वेतन एवं अनुदेशक का मानदेय काटने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed